बोकारो में बुलडोजर एक्शन: अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, टीम पर हमला

Spread the love

बोकारो में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा बीएसएल की जमीन पर अतिक्रम कर पक्का बाउंड्री वाला का निर्माण कर दिया था जिसपर बुलडोजर चलाया गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद बीएसएल के अधिकारी और सुरक्षा गार्ड के साथ अतिक्रमण करने वालों ने जमकर हंगामा किया जहां मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। मामला बोकारो के नेशनल हाईवे सेक्टर 12 स्थित हनुमान नगर के पास की है। बोकारो स्टील प्लांट के जमीन पर अतिक्रमण कर लोग पक्का मकान बना दे रहा जो इन दिनों बढ़ते जा रहा है। फ्री का पानी, फ्री का बिजली का उपयोग कर करोड़ों की चपत अवैध कब्जाधारीयो द्वारा लगाया जा रहा है। बीएसएल समय समय पर इसे हटाने के लिए ड्राइव चलाता है लेकिन अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद होता है कि फिर से पक्की दीवार और पक्का मकान बना लेता है। ऐसे में आज भी जब बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा तो टिम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारी सीधे बीएसएल के अधिकारी और होमगार्ड के जवानों से भिड़ गया जहां अंत में अतिक्रमण कर रहे लोगों को खदेड़ा दिया गया फिर मामला शांत हुआ। इस दौरान सीमेंट और छड़ से बनी ऊंची दीवार को बुलडोजर चलाकर जमींदोह कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *