जमशेदपुर: एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आश्वासन के बाद लौटी सेवाएं

Spread the love

जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से उचित आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।
बताया जा रहा है कि विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर सुबह से ही कार्य बहिष्कार पर थे, जिसके कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ वार्ता की। लंबी बातचीत के बाद डॉक्टरों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी।
हड़ताल खत्म होते ही एमजीएम में स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *