जमशेदपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बवाल, अभिभावकों से अवैध वसूली का आरोप

Spread the love

जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रशासन से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के एससी प्रकोष्ठ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र सौंपकर जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। इन्होने आरोप लगाया गया है कि प्राइवेट स्कूलों में हर साल फ्री एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से पैसे वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल प्रबंधन द्वारा एक पर्ची देकर स्कूल के अंदर ही स्टॉल लगाकर किताबें भी बेची जाती हैं। मोर्चा का कहना है कि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अभिभावक विरोध नहीं कर पाते। विरोध करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों और उनके माता-पिता पर मानसिक दबाव बनाया जाता है और बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी तक दी जाती है। इसी के चलते अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए चुप रहने को मजबूर हैं। मोर्चा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *