
जमशेदपुर में संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम का आयोजन किया गया, श्रुति वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से महान संगीतकार सलील चौधरी की शताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर “सात रंग के सपने” नामक भव्य संगीत संध्या का आयोजन हुआ… साकची स्थित रवीन्द्र भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायक अंजन रॉय और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरा सभागार तालियों की गूंज से सराबोर हो गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महान संगीतकार सलील चौधरी को श्रद्धांजलि देना और उनके संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था. श्रुति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं… जिनके माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है. खास बात यह है कि ऐसे आयोजनों से होने वाली आय को कमजोर वर्ग के संगीतकारों के उत्थान और सहयोग में खर्च किया जाता है. इस भव्य संगीत संध्या ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जमशेदपुर की सांस्कृतिक विरासत आज भी उतनी ही समृद्ध और जीवंत है.कार्यक्रम को सफल बनाने में सूजॉय रॉय, सौम्या सरकार, अर्नब मित्रा, प्रार्थ नेगी, अभिषेक बोस, ऋषिकेश चक्रवर्ती, शौभिक चट्टोपाध्याय, अनुभव चट्टोपाध्याय, सिउली चट्टोपाध्याय, अरिजीत कर्मकार, अमरनाथ बोस की अहम् भूमिका रही.
