जमशेदपुर मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

Spread the love

जमशेदपुर आगमन पर माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से माननीय मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई तथा पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अलावा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *