जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026”

Spread the love

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3–4 अप्रैल को
जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A की ओर से 3 और 4 अप्रैल 2026 को द वेव इंटरनेशनल में 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” आयोजित किया जाएगा।
दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा कार्यों को बढ़ावा देना, नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना और समाज के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त बनाना है।
इस सम्मेलन का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार और कॉन्फ्रेंस चेयरमैन लायन राहुल वर्मा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन नरेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे, जबकि उद्घाटन सौरव रॉय (सीईओ, टाटा स्टील फाउंडेशन) द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में राजेश पुरी तथा विशेष अतिथि के रूप में राकेश्वर पांडेय भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजन समिति में मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन लायन अशोक खंडेलवाल और ज़ोन चेयरपर्सन के रूप में लायन शशि गाड़िया एवं लायन पी. पुष्पलता शामिल हैं।
सम्मेलन में कैबिनेट सेक्रेटरी लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी तथा डाल्टनगंज से रूपेश कुमार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
डिस्ट्रिक्ट 322A के सभी 84 क्लबों के पदाधिकारी—रीजन और ज़ोन चेयरपर्सन, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेज़रर एवं सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे, जिससे यह सम्मेलन और भी भव्य और प्रभावशाली बनेगा।
आयोजकों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे “समागम 2026” में शामिल होकर इसे सफल और यादगार बनाएं। इस आयोजन का मूल संदेश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *