जमशेदपुर में चापड़ से हमला, कैरम खेल रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

जमशेदपुर में चापड़ बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें तो शहर में अपराध का यह नया ट्रेंड चल निकला है. ताज़ा घटना सीताराम डेरा थाना अंतर्गत छाया नगर का है जहां कैरम खेल रहे दो युवकों पर भुईयांडीह के युवकों ने चपड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. दोनों युवकों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. घायल युवकों की पहचान नंदू लोहार और सनी पुष्टि के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सीताराम डेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है प्रत्यक्ष भारतीयों के अनुसार रामनवमी के दौरान उक्त युवकों का भुईयांडीह निवासी सुरु भुइया और करण भुईयां के साथ विवाद हुआ था उसी के प्रतिशोध में मंगलवार देर शाम छाया नगर में कैरम खेलने के दौरान दोनों युवकों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *