झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल चालु करने का किया मांग।

Spread the love

चांडिल सोमवार को ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर विधायक सविता महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में विधानसभा में गर्मी से पहले खराब पड़े सभी चापानल का मरम्मत, चांडिल में 100 बैड का चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को चालु करने तथा चांडिल गोलचक्कर से गिधिबेड़ा टोल प्लाजा तक सड़क मरम्मती कार्य को चालू करने का मांग सामिल है। झामुमो केंद्रीय सदस्य ओमप्रकाश लायेक ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिग्रह ही सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, मिलन तंतुवाई, शंकर लायेक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *