जमशेदपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 42 बुलेट बाइक पकड़ी गईं

Spread the love

जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में जांच के दौरान करीब 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। इन सभी बाइकों में नियमों के विरुद्ध तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए पाए गए।
ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही सभी बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर लिया और वाहन चालकों पर जुर्माना लगाकर उन्हें चेतावनी के साथ छोड़ दिया। तेज आवाज वाले साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम लोगों को काफी परेशानी होती है।
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी और आगे भी इस तरह की जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *