गर्भवती महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा क्षेत्र के कुईड़ा गांव के सिरजनकोचा टोला में बीती रात को जंगली हाथी ने हमला कर एक रानी बोईपाई को मार डाला। महिला गर्भवती थी। बीती रात को कुईड़ा क्षेत्र में हाथी पहुंचने पर ग्रामीण हल्ला करते हुए उसे भगा रहे थे। इस दौरान हाथी के बारे सिरजनकोचा टोला क्षेत्र में पहुंचने की ख़बर पर महिला अपने पति और बच्चों के साथ घर से निकलकर ऊपर की ओर दूसरे घर तरह भाग रही थी। इस दौरान महिला का हाथी से सामना हो गया और हाथी ने महिला को पटककर मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों के यहां से भगाने के बाद हाथी गीतिलपी गांव की ओर चला गया और इस गाँव के पास हाथी के हमले से बाल-बाल एक ग्रामीण बाल बाल बचा। घटना के बाद अब वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में पहुंचे हैं और हाथी को खोज रहे हैं। आज मौके पर रेंजर और अन्य वन कर्मियों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *