गोलमुरी में जुगसलाई के गैंगस्टर मनीष सिंह का करीबी हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मस्जिद के पास स्थित एक क्वार्टर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी वहां इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। मौके से जिशान उर्फ जिशू, नुमान, फैज, चांद और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा गोलियां बरामद की हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी जिशान जुगसलाई के तड़ीपार गैंगस्टर मनीष सिंह के करीबी है। जिशान हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में थे। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए और उनकी साजिश का निशाना कौन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *