मानगो वार्ड 35 में सुरेंद्र सिंह का जनसंपर्क तेज, विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

Spread the love

जमशेदपुर मानगो नगर निगम परिषद के वार्ड संख्या 35 में पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।
वार्ड की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा तैयार कर उसे धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 35 को बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण रूप से सुसज्जित करना उनका संकल्प है। युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए सामुदायिक सुविधाएं और बुजुर्गों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी वे कार्य करेंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *