जमशेदपुर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जमशेदपुर आगामी निकाय चुनाव के मद्देनज़र जमशेदपुर के तीनों शहरी निकायों में प्रशासनिक सक्रियता तेज कर दी गई है. सोमवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में नगर पालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के सभी उम्मीदवारों के लिए रखा गया था. कार्यक्रम में दोनों नगर निकायों के ऑब्जर्वर, एआरओ तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. प्रशिक्षण के दौरान वैलेट पेपर की प्रक्रिया, मतदान की विधि तथा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में किए जाने वाले खर्च के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एआरओ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि प्रचार- प्रसार, व्यय सीमा, लेखा- जोखा संधारण और मतदान प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कल्याण जी आनंद जी एआरओ सह रिटर्निंग ऑफिसर मानगो नगर निगम/ जुगसलाई नगर परिषद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *