चाईबासा के गुडासाई में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो जावा महुआ और 160 लीटर शराब नष्ट

Spread the love

चाईबासा जिले के गुडासाई में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडासाई में आबकारी विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया.
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ और 160 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की. जब्त सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक लगते ही अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए. इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *