77 वे गणतंत्र दिवस 2026राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होंगे टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार

जमशेदपुर 77 वे गणतंत्र दिवश 2026 के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार क़ो सिविल डिफेंस के कार्यो में महत्वपूर्ण सहरानिय सेवा, विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के इतिहास में पहली बार सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को चक्रधरपुर मंडल से सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह सम्मान चक्रधरपुर मंडल टाटानगर रेल सिविल डिफेंस और जमशेदपुर शहर वासियो को गौरवान्वित करती है। यह पुरस्कार कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यांवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसके पूर्व संतोष कुमार क़ो 2025 मे भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा पदक से सम्मानित किया जा चुके है। इसके अलावे वे दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार(2024) गार्डन रीच कोलकाता, पीसीएसओ अवार्ड (2022) गार्डन रिच कोलकाता, सीनियर एसडीजीएम अवार्ड (2018), चक्रधरपुर मण्डल रेल प्रबंधक अवार्ड(2002,2005,2007),सीनियर डीईई अवार्ड (2010,2017) लेकर भारतीय रेल को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
सभी वॉलिंटियर्स ने कार्यालय में अपने इंस्पेक्टर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान प्राप्त करने की शुभकामना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *