गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू, 24 को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के मद्देनजर परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल आज से शुरू हो गया है। परेड रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून तथा एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स और स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए। परेड का रिहर्सल 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन, गोलमुरी में तथा 22 जनवरी को गोपाल मैदान और इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *