जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत Jam@Street बना आकर्षण, सड़कों पर दिखी मौज-मस्ती

जमशेदपुर सर्दियों के मौसम में जमशेदपुर में आयोजित होनेवाले विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन खास रहा. जहां एकबार फिर से शहर के युवा, बच्चे और बुजुर्ग सड़क पर मौज- मस्ती और धमा- चौकड़ी करते देखे गए. मौका था jam@street का. आपको बता दें कि टाटा स्टील के सौजन्य से युवाओं के लिए यह खास आयोजन विगत कुछ वर्षो से शुरू किया गया है. इसमें हर उम्र के लोगों को सड़क पर मौज मस्ती के संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं जहां वे खुलकर अपनी प्रतिभा और मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं. रविवार को भी जैम एट स्ट्रीट में वैसा ही नजारा देखने को मिला. शहर वासी अगले कुछ हफ्तों तक हर रविवार को इसका आनंद ले सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *