भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के मनोनयन पर अनमोल वर्मा पप्पु ने दी बधाई.

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के मनोनयन पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा पप्पु ने जिला कार्यालय साकची में पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं के साथ अंगवस्त्र देकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास संजीव सिन्हा के लंबे संगठनात्मक अनुभव,निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अनमोल वर्मा ने इस दायित्व के सफल निर्वहन हेतु उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *