विद्याज्योति टिनप्लेट हाई स्कूल में क्रिसमस मेले का आयोजन, बच्चों में दिखा खास उत्साह


जमशेदपुर स्थित विद्याज्योति टिनप्लेट हाई स्कूल परिसर में क्रिसमस मेले का आयोजन हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरप्रित सिंह काले उपस्थित रहे। विद्यालय की सचिव देविका सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मेले के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए इडली, चाउमीन, चाट, फ्राइड राइस, लिट्टी-चोखा, घुघनी, फ्रूट चाट, भेलपूरी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
अपने संबोधन में अमरप्रित सिंह काले ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों के लिए न केवल प्रेरणादायक होते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देते हैं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है और भविष्य में भी वे इस तरह के शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों से जुड़ने का प्रयास करेंगे।
मेले में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और क्रिसमस की खुशियों की झलक हर ओर देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *