मुखिया प्रतिनिधि के पिताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए विधायक सविता महतो

चांडिल तामुलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी हरेंद्र सिंह के पिताजी स्व. दशरथ सिंह सरदार का विगत दिनों निधन हो गया था। मंगलवार को उनके श्राद्धकर्म में विधायक सविता महतो शामिल हुए और स्व. दशरथ सिंह सरदार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित के परिजनों को ढांडस बंधाया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधी हरेंद्र सिंह, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *