जमशेदपुर पुलिस ने विगत छह दिसंबर को जुगस्लाई थाना क्षेत्र के बैकुंठ अप्पार्टमेन्ट में हुए चोरी के घटना का खुलासा कर दिया हैँ,

मामले में पुलिस ने दो चोर एवं चोरी के सामान खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया हैँ, मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने कहा की जुगस्लाई थाना क्षेत्र के बैकुंठ अप्पार्टमेन्ट में रहने वाले प्रवीन कुमार गोयल के आवास पर अज्ञात चोरों ने ताला काटकर जेवरात व कैश की चोरी कर ली थी, मामले पर पुलिस की विशेष टीम ने अनुसन्धान के क्रम में शिव महानन्द और विजय प्रसाद को गिरफ्तार किया, इनके बयान के आधार पर पुलिस ने राहुल वर्मा और प्रदीप प्रसाद को गिरफ्तार किया, इनके पास दोनों चोरों ने चोरी के आभूषण बेचा था, पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गये आभूषणों को जब्त किया हैँ, पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत ने भेज दिया हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *