जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाई पीडीएस दुकानदारों की समस्या, बकाया कमीशन के त्वरित भुगतान की मांग की

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की लंबित समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के पीडीएस दुकानदारों का कमीशन लंबे समय से बकाया पड़ा है, जिससे दुकानदार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा के पटल पर कहा कि ग्रीन कार्ड पर मिलने वाला कमीशन दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 तक भुगतान नहीं हुआ है, वहीं चना दाल और नमक का कमीशन अप्रैल 2024 से अब तक लंबित है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सभी बकाया कमीशन का तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पूर्णिमा साहू ने यह भी मांग रखी कि दुकानदारों को मानदेय और प्रोत्साहन राशि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का सुचारू संचालन कर सकें। पीडीएस दुकानदार जनहित से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके अधिकारों एवं भुगतान में हो रही देरी किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। सरकार इस दिशा में त्वरित कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *