
जमशेदपुर में नाग पंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में खासकर दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने विशाल पेड़ों के नीचे नाग देवता की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दूध, फल और तिल का प्रसाद चढ़ाकर नाग देवता की आराधना की। परंपरा के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग के बिल के पास पूजा की जाती है ताकि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। हर साल हम लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं ताकि नाग देवता प्रसन्न रहें और सबकी रक्षा करें। दीपावली के पांचवे दिन दक्षिण भारत के लोग नाग पंचमी का त्यौहार मनाते हैँ.
