जमशेदपुर के सीताराम डेड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय युवक ने 6 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश की

मोहल्ले के लोगों की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

घटना सीताराम डेड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार एक 50 वर्षीय युवक ने 6 साल की बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। तभी मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की हरकत को देख लिया और शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा और उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *