
जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के हरीक नवाब कॉलोनी निवासी रिफ़कत रियाज़ ने अपने पति शान के लापता होने की शिकायत जुगसलाई थाना में दर्ज कराई है। रिफ़कत के अनुसार, उनके पति 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गए और अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रिफ़कत ने बताया कि उनके पति की उम्र लगभग 25 वर्ष है, कद 5 फीट 8 इंच, रंग गेहुँआ है। वे ब्लू जीन्स, टी-शर्ट और चमड़े की चप्पल पहने हुए थे। महिला ने पुलिस से उनके पति की जल्द खोजबीन करने की गुहार लगाई है।
