
चांडिल। शुक्रवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के (एनएच 18) चांडिल-पुरुलिया दुमदुमी के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से जुगिलोंग निवासी बाइक सवार युवक बीरबल गोराई(32 वर्ष)की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। घटना के बाद वाहन भागने में सफल रह। निमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि घटना के वक्त बीरबल गोराई घाघरा से रघुनाथपुर की ओर जा रहा था। घटना के बाद जुगीलौंग गांव में मातम पसर गया। इस संबंध में अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज किया गया है।
