जमशेदपुर मे हैँ शारदीय नवरात्र की धूम, महाषष्टी के अवसर पर छोटे पूजा पंडालो मे हुई माता की पूजा ,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की माता की पूजा अर्चना

Spread the love

जमशेदपुर मे इन दिनों नवरात्र की धूम देखि जा रही हैँ, चारों तरफ माता की आराधना चल रही हैँ, महाषष्टी के अवसर पर मानगो क्षेत्र के कई रिहाइसी इलाकों माता की धूम धाम से पूजा अर्चना की गई , डिमना हिल व्यू कॉलोनो सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा इस बार भगवान भोलेनाथ के डमरू रूपी पंडाल का निर्माण किया गया हैँ, जो काफ़ी आकर्षक हैँ, वर्ष 2001 से निरंतर हर वर्ष यहाँ दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा हैँ, क्षेत्र की घणी आबादी को ये पंडाल अपनी ओर आकर्षित कर रही हैँ.

वहीँ बालिगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी मे भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा हैँ , महाषष्टी के मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने परिवार के साथ यहाँ पहुँचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर सभी के खुशहाली की कामना भी की, पुरे कॉलोनी वासी मिलकर यहाँ दुर्गा पूजा के मौके इकठ्ठा होकर माता की विधिवत पूजा अर्चना करते हैँ.

वहीँ बालिगुमा स्थित ठाकुर जय मंगल सिंह क्लब द्वारा भी भव्य पूजन का आयोजन किया जा रहा हैँ, महाषष्टी के अवसर पर यहाँ माता की सार्वजनिक आरती की गई, भारी संख्या मे स्थानियों की भीड़ यहाँ माता की आरती के लिए जुटी हुई थी, मंत्रोचार से मानो पूरा इलाका माता की भक्ति मे लीन हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *