
प्रो० डोरिस दास Botany (वनस्पति विज्ञान) की विभागाध्यक्ष थी। उन्होंने 1982 में ग्रेजुएट कॉलेज को ज्वाइन किया तथा आज 43 वर्षों की एक लंबी सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुई। प्रो. डोरिस एक बहुमुखी प्रतिमा की धनी तथा एक सौम्य स्वभाव वाली तथा हमेशा कॉलेज के कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने वाली व्यक्तित्व रही। विदाई समारोह का संचालन डॉ० अर्चना सिन्हा ने किया तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मी ने उन्हें अग्रिम जीवन की शुभकामनाएँ तथा कुछ उपहार स्वरूप भेंट किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वीणा सिंह प्रियदर्शी ने डोरिस मैडम के पुराने दिनों को याद करते हुए तथा उनके साथ अपने अनुभव को सभी से साझा किया। डॉ० अरुंधती डे तथा डॉ० दीप्ति ने उनके सम्मान में मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के शिक्षक तथा कर्मचारियों ने उनके लिए गीत प्रस्तुत किया तथा इस समारोह में सभी शिक्षक उनके बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
