सरायकेला आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय में जिले के डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की और जरूरी दिशा- निर्देश दिया. मीडिया से बातचीत के क्रम में डीआईजी ने साफ कर दिया है कि पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि बैठक कर सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी. इससे पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीआईजी का पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. करीब 2 घंटे चले बैठक के दौरान डीआईजी ने थानावार दुर्गा पूजा को लेकर चल रही तैयारी का सूक्ष्मता से अध्ययन किया और जरूरी निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *