जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने बीते 17 सितंबर को गांधीनगर में हुए पोपो मुंडा नमक व्यक्ति पर हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने बीते 17 सितंबर को गांधीनगर में हुए पोपो मुंडा नमक व्यक्ति पर हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में बादल समासी और कारण पत्र शामिल है. पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद किया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुराने रंजिश को लेकर पोपो मुंडा पर जानलेवा हमला किया गया था. कांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *