
:जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर बाजार का भ्रमण कर केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती के संबंध में दुकानदारों से जानकारी लेकर ग्राहकों से सीधा संवाद किया। जहां दुकानदार एवं ग्राहक दुर्गा पूजा से पहले केंद्र सरकार के दिए गए तोहफे का स्वागत कर रहे हैं।
पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी में बड़ी छूट देने का ऐलान किया था जो 22 सितंबर से लागू हो गई है। जिस कारण बाजार में अब भीड़ भी नजर आ रही है। वही जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर बाजार पहुंचकर कई दुकानदारों से मुलाकात की एवं केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी में दी गई छूट का पोस्टर भी लगवाया। जहां संसद के साथ चैम्बर के व्यापारी एवं भाजपा के कई नेता मौजूद थे वहीं संसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के व्यापारी एवं आम जनता को दुर्गा पूजा दीपावली धनतेरस का तोहफा जीएसटी मैं कटौती कर दिया है। जिस व्यापारी और ग्राहक काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। हम लोगों ने कई ग्राहकों और दुकानदारों से भी बात की है। जहां जीएसटी में कटौती के बाद कई सामानों के दाम अब काम हो गए हैं। जिसके लिए व्यापारी और खरीदार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
