पूर्णिया में लडकी से प्यार करने के कारण दो लड़कों को तालिबानी सजा दी गई । घटना कृत्यानंद नगर थाना के भोकराहा गांव की है

Spread the love

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ग्रामीणों के द्वारा दो लड़कों असरारुल और तौसीफ का पहले आधा बाल मुराया गया, फिर कालिख चुना लगाकर और जूता का माला पहनाकर पीटते हुए पूरे गांव घुमाया गया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं युवक के माता-पिता ने कृत्यानंद नगर थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। तौसीफ की मां बीबी शहनाज और असरारूल के पिता शेख मुद्दीन ने कहा की असरारुल अपने बहन के यहां सबूतर गया था। इसके बाद उसका दोस्त तौसीफ उससे फोन कर अपने घर बुलाया। इस दौरान भौकरहा निवासी मोहम्मद महमूद, नूर खान और भूटवा ने दोनों लड़कों को पकड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया। फिर उसके चेहरे पर कालीख चुना लगाकर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान दोनों लड़कों की जमकर पिटाई की गई । तौसीफ की मां ने कहा कि लड़की वाले ने दोनों लड़कों पर लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। जबकि यह आरोप गलत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *