जमशेदपुर शहर में दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, साकची स्थित मनोकामना मंदिर और शीतला माता मंदिर में सुबह से ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है

मां के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही है, वही विधि विधान से कलश स्थापना किया जा रहा है, मनोकामना मंदिर में जो लोग घर में कलश स्थापना नहीं कर पाए वह लोग इस मंदिर में आकर कलश स्थापना करते हैं मान्यता है कि यहां जो भी मन से मांगे वह पूरा होता है, नवरात्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, नवरात्रि के आगमन होते हैं, जमशेदपुर शहर दुर्गा मां के भक्ति में रंग चुका है, दूसरी और शीतला माता मंदिर में भी कलश स्थापना की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *