धनबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता की है।मामले में धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बरोरा थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी

Spread the love


मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बाघमारा पुलिस अनुमंडल के बरोरा और बाघमारा थाना द्वारा बाइक चोरी के कई कांडों का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।इसी दौरान दो नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।इन सभी से पूछताछ के दौरान इनके निशानदेही पर चोरी के कुल 16 बाइक बरामद किए गये हैं।
साथ ही यह भी कहा कि यह भी जानकारी ली जा रही है कि इन अपराधियों के तार और कहाँ से जुड़े हैं।फिलहाल अग्रिम कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *