विधायक सविता महतो के प्रयास से पुणे से चांडिल के पदोडीह गांव पंहुचा मृत युवक का शव

Spread the love

चांडिल। झाबरी पंचायत के पदोडीह निवासी महेश रविदास काम करने महाराष्ट्र के पुणे गए थे। इस क्रम में 13 सितम्बर को पुणे में उनका देहांत हो गया और इसकी जानकारी परिजनों को दी गईं। परिजन मृतक युवक का शव को चांडिल के पदोडीह लाने मे असमर्थ था। विधायक सविता महतो ने मामले को संज्ञान में लेकर जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से बात कर शव को घर पहुंचने को कदायद में जुड़ गए। बुधवार को हवाई मार्ग से युवक का शव को पुणे से रांची पहुंचाया गया और रांची से एंबुलेंस से चांडिल स्थित पदोंडीह गांव पहुंचाया। वही विधायक ने मृत युवक के परिजनों को श्रद्धा क्रम में आर्थिक सहयोग देने की भी बात कही है। वहीं मृतक युवक का शव घर पहुंचने पर ग्रामीण व परिजनों ने विधायक सविता महतो का आभार जताया। इस बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दीया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *