गम्हरिया में गुरुवार की सुबह करीब 7.00 बजे गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौराहे के पास सर्विस रोड किनारे स्थित दारा वैरायटी स्टोर के बाहर एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया

Spread the love

गम्हरिया में गुरुवार की सुबह करीब 7.00 बजे गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौराहे के पास सर्विस रोड किनारे स्थित दारा वैरायटी स्टोर के बाहर एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने राजेश महतो के रूप में की. बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था. खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से राजेश की मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *