जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बादल नाम के अपराधी ने पोपो मुंडा नाम के शख्स को दो गोली मारी कर घायल कर दिया

Spread the love

घायल अवस्था में पोपो को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है
मिली जानकारी के अनुसार पोपो मुंडा गांधीनगर स्थित अपने घर पर लेटा हुआ था तभी बदल नाम के शख्स ने घर पर आकर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पोपो मुंडा के गुप्तांग में दो गोली लगी है, गोली चलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया जहां आनन फानन में पोपो मुंडा को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है, इस गोली चालन की घटना के पीछे आपसी रंजीस बताई जा रही है, जानकारी देते हुए प्रत्यक्ष दर्शी गुड़िया ने बताया कि गांधीनगर निवासी बादल नाम के युवक ने दो गोली चलाई है जिसमें पोपो घायल हो गया है

घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है जानकारी देते हुए डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है उन्होंने बताया कि घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है, साथ ही उन्होंने बताया की गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है
-तौकीर आलम डी एस पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *