जमशेदपुर आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में शुक्रवार को एक लड़की ने खुद को आग लगा ली.

Spread the love

घटना की सूचना मिलते ही प्रभात कुमार सिंह और जीतू सिंह परमार मौके पर पहुंचे और लड़की को आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. लड़की की स्थिति खराब होने के बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना घायल लड़की की पहचान स्नेहा कुमारी (उम्र लगभग 22- के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार स्नेहा कुमारी के अपने प्रेमी शुभम सिंह के साथ करीब एक माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी शुभम सिंह किसी काम सेरांची गए हैं. घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है और वे रांची से जमशेदपुर के लिए निकल चुके हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगा रही है. डेढ़ महीना पहले ही चाणक्यपुरी में भाड़े के घर में आई थी चाणक्यपुरी में मनोज पांडे के घर में भाड़े में रह रही थी फिलहाल लड़की के घर वालों का पता लगाया जा रहा है और उसे टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है डॉक्टर के अनुसार करीब 80% जल चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *