बोकारो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। सीआरएम 3 में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया है। गैस रिसाव की चपेट में आने से पहले ही कर्मचारी वहां से भाग निकले। गैस की गंध तेजी से सीआरएम में फैली

शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। पूरा एरिया को सील कर दिया। फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। गैस रिसाव को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए वाल्व को बंद कर दिया गया है। गैस रिसाव के ज्वाइंट आदि स्थानों पर जांच-पड़ताल की जा रही है।बताया जा रहा है कि सीआरएम 3 के एआरपी 3 में ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल होने से गैस रिसाव हुआ। पाइपलाइन से रिसाव की चपेट में वहां मौजूद ठेका मजदूर आते। इससे पहले ही मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। इस वजह से सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उच्चाधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे की घटना बताई जा रही है। सीआरएम 3 एरिया को सील कर दिया गया है। पानी का छिड़काव किया गया है, ताकि गैस का असर खत्म किया जा सके। वाल्व बंद करके गैस को नियंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *