लायंस क्लब भारत ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा न्यू बारीडीह स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया


कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का निर्माण करना था। इस अवसर पर लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, लायन ज्योति सिंह, लायन सोनी सिंह, डूडी सुजाता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
भरत सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना इन्हें लगाना। इसलिए क्लब लगाये गये सभी पौधों के साथ-साथ अन्य सभी पौधों का भी खयाल रखेगा।
इस अवसर पर मौजूद सभी सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *