सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक निर्माणाधीन फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं एच जी इंफ्रा कंपनी के पदाधिकारियों के साथ किया

Spread the love

सांसद श्री महतो ने अपने निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। इस क्रम में सांसद श्री महतो ने पारडीह स्थित कार्यस्थल,बिग बाजार, बालीगुमा पुलिया सहित दो अन्य स्थलों पर रुक कर चल रहे कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं एवं जनता के सुझाव के अनुरूप उपस्थित पदाधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के अंत में सांसद श्री महतो ने एचजी इंफ्रा कंपनी के कास्टिंग स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सांसद श्री महतो ने कार्य की प्रगति एवं गति को संतोषजनक पाया एवं कहा कि इस ससमय पूरा किया जाए इसके लिए प्रयास करना आवश्यक है। निरीक्षण के उपरांत सांसद श्री महतो ने विभिन्न विभागों जिनमें एन एच ए आई पदाधिकारी, एचजी इंफ्रा के पदाधिकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारी के साथ एक बैठक भी किया। बैठक के क्रम में यह बात सामने आई कि विभिन्न विभागों के स्तर पर छोटे-छोटे काम लंबित है इसके कारण काम की गति प्रभावित हो रही है। समीक्षा के क्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी ने बताया कि जेबीवीएनएल,जेयुएसएनएल,पी एच ई डी,डीएफओ, मानगो नगर निगम आदि के स्तर पर कई काम लंबित है। सांसद श्री महतो ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से वार्ता की एवं यह तय किया कि निकट भविष्य में इन सारे विषयों को लेकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के स्तर पर एक बैठक आयोजन किया जाएगा एवं सभी समस्याओं का निराकरण कर कार्य को गति प्रदान किया जाएगा आज इस अवसर पर सांसद सांसद श्री महतो के साथ निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय,किशन महाराज, नित्यानंद सिंहा,सुशील पांडे,अमरेंद्र पासवान, राकेश लोधी, वीरेन महतो, राजीव सिंह,राहुल कुमार, सुशील कुमार,नवनीत तिवारी, सुमन श्रीवास्तव,राजदीप दत्त सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *