सरायकेला जिले के कांड्रा में चोरों का हौसला बुलंद है. जहां बीती रात चोरों ने दुकानों के साथ- साथ दो एटीएम पर भी निशाना साधा हालांकि ATM में चोरी करने में चोर नाकाम रहे

Spread the love

घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. आपको बता दें की बीती रात कांड्रा मेन रोड में चोरों ने अदम्य दुस्साहस का परिचय देते हुए जहां दो- दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, वहीं उनके निशाने पर मेन रोड स्थित एचडीएफसी और बैंक आफ इंडिया के भी एटीएम रहे. चोरों ने यहां एटीएम के आउटर बॉक्स को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. लेकिन एटीएम मशीन में सेंध नहीं मार सके जिससे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. हालांकि उनके इस प्रयास से दोनों एटीएम को नुकसान हुआ है. चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला है. सुबह से ही कांड्रा में चोरों के इस दुस्साहस की चर्चा सभी गली चौराहों में हो रही है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. बता दे कि कल कांड्रा बाजार से होकर गणेश पूजा विसर्जन भी कई पूजा पंडाल के द्वारा किया गया. इसके कारण मेन रोड मे देर रात तक काफी भीड़भाड़ थी. इसके बावजूद चोरों की इस करतूत ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *