परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी और दीवार पर लगे टीवी समेत नगदी और गहनों की चोरी कर ली

जानकारी के अनुसार घर के मालिक विनोद दास अपने परिवार के साथ टेल्को अपनी मां के घर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद घर में हाथ साफ कर दिया। सुबह जब उनका बेटा स्कूल जाने के लिए घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी खुली हुई है। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि अलमारी से करीब दस हजार रुपये नगद, चांदी के गहने, दीवार पर लगा एलसीडी टीवी और कुछ खाने-पीने का सामान गायब है। विनोद दास गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ड्राइवर का काम करते हैं। घटना की सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *