
कहते है भगवान की मर्जी के आगे किसी का नही चलता।नियति को आज कुछ और ही मंजूर था।एक बेटे का इलाज़ कराने उसका पिता सहित एक अन्य व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल से डॉक्टर के पास जा रहा था लेकिन डॉक्टर के यहां पहुचने से पहले ही उन सभी को काल ने घेर लिया और एक अनियन्त्रित कार ने उन तीनों को ऐसा कुचला की गाड़ी उसे कुचलते हुए कुछ दूर तक घसीटते हुए चलता गया।हादसे में दो की मौत हो गयी एवम एक घायल हो गया जिन्हें गम्भीर स्थिति में इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है।हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चे की भी मौत हुई है।घटना नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह बिददुपुर सिक्स लेन ब्रिज की है जहां बीती रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर के रहनेवाले बसंत यादव मनी लाल यादव के साथ अपने 6 वर्षीय पुत्र को दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से डॉक्टर के यहां कच्ची दरगाह जा रहे थे तभी दियारा के तरफ से तीव्र गति से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगो को कुचल दिया जिसमें हादसे में मनी लाल यादव औऱ 6 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना में एक अन्य व्यक्ति वसंत यादव घायल हो गए जिन्हें गम्भीर स्थिति में इलाज़ कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।जैसे ही घटना की सूचना लोगो को मिली पूरा का पूरा गांव घटनास्थल पहुँच गया।घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर नेशनल हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया औऱ जिस गाड़ी से टक्कर मारी उस गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया।जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उस गाड़ी में लोजपा रामविलास के पोस्टर भी मिले है।आक्रोशित लोगों का कहना था कि गाड़ी में क़ई सारे मादक पदार्थ भी मिला है।शराब भी मिला है।लोगो की मांग थी कि मृतकों को मुआबजा दिया जाए।बही घटना की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद नदी थाना दिदारगंज थाना फतुहा डीएसपी सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँच गयी।पुलिस ने स्थानीय जन प्रतिनिधि सरपंच अजय यादव की सहायता से लोगो को शांत करा कर सड़क जाम को समाप्त करा दिया।फतुहा डीएसपी ने बताया कि घटना में दो की मौत एवम एक अन्य घायल हुए है।जिस गाड़ी से घटना हुई है उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए है ।फिलहाल गाड़ी को जप्त कर लिया गया है।
