जमशेदपुर के गोलमुरी थानाक्षेत्र में एक बेहद क्रूर घटना सामने आई थी टुइला डूंगरी की एक महिला ने अपने पति आकाश कांत लाल उर्फ पांडू पर देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था

विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला किया और उसके शरीर पर कई गंभीर घाव दिए गए थे। यह हमला महिला के पति ने किया था।इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी पति आकाश कांत लाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आकाश कांत लाल से पूछताछ की गई। आकाश कांत लाल ने अपना कुसूर कुबूल कर लिया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने इस संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी आकाश कांत लाल उर्फ पांडू को उसके लाइन नंबर 6, ए ब्लॉक स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस मामले की अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सोनी कुमारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *