झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने डीसी से मुलाकात कर जनसमस्याओं से कराया अवगत

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को मुलाकात कर जिले की कई ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

उन्होंने विशेष तौर पर बहरागोड़ा एनएच के सर्विस रोड की खस्ताहाल हालत, टाटानगर स्टेशन रोड स्थित चाइबासा बस स्टैंड तथा संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप सड़क की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। साथ ही, घाघीडीह डुप्लेक्स कॉलोनी और घाघीडीह बस्ती में बारिश के कारण बिगड़ी सड़कों की समस्या पर भी विस्तृत जानकारी दी।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इन समस्याओं से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान झामुमो नेता एवं सेवा ही लक्ष्य संस्था के प्रमुख मानिक मल्लिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *