जमशेदपुर में 26 अगस्त को बारीगोड़ा केदेवभूमि टोला निवासी रिनेश श्रीवास्तव का 15 वर्षीय कुणाल कुमार सुबह एक्सरसाइज के लिए वीएम पार्क गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा

परिजनों ने काफी खोजबीन की, किंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार सुबह टेल्को थीम पार्क स्थित तालाब में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिवारजन मौके पर पहुंचे. शव की पहचान परिजनों ने कुणाल कुमार के रूप में की. कुणाल कक्षा 10वीं का छात्र था, जो एबीएमपी हाई स्कूल (रहड़गोड़ा) में पढ़ता था. शव की पहचान उसके कपड़ों और शारीरिक पहचान – गले पर तिल से की गयी.परिजनों ने शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *