चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धूम धाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी

Spread the love

चांडिल बुधवार को पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धूम धाम के साथ गणेश चतुर्थी मनाया गया। पुरे क्षेत्र में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। नीमडीह के पाथरडीह (तेंतलो) में युवा हिन्दू एकता संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित गणेश पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता आकाश महतो शामिल हुए। आकाश महतो ने पूजा पंडाल का नारियल फोड़कर एवं फिता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *