जमशेदपुर के छोटा गोविन्दपुर स्थित बीएचसी और घाटशिला में रॉयल हेल्थ इंडिया नामक मार्केटिंग कंपनी से जुड़े करीब 150 लोगों से मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ किया

इस मामले में पुलिस टीम ने छोटा गोविंदपुर के भोला बगान और घाटशिला प्रखंड के मऊभंडार ओपी अंतर्गत पांच पांडव में मार्केटिंग कंपनी से जुड़े युवक-युवतियों के घर में छापामारी की. इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस पकड़कर गोविंदपुर थाना और मऊभंडार ओपी ले गयी. करीब 150 से ज्यादा युवक-युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की है. जबकि करीब एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों को थाना में रख कर पूछताछ किया जा रहा है. इनमें से ज्यादातर देवघर के रहने वाले हैं.जानकारी के अनुसार झारखंड के अलग-अलग राज्य से मार्केटिंग कंपनी में नौकरी दिलाने और बेतर वेतन का झांसा देकर युवक युवतियों को मार्केटिंग कंपनी द्वारा छोटा गोबिंदपुर और घाटशिला लाया गया है.

सभी को अलग अलग जगहों में किराये के घर में कंपनी द्वारा रखा गया है. कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी इसकी शिकायत पुलिस से की. वहीं दूसरी और पूछताछ के दौरान सभी युवक युवतियों ने स्वीकार किया है कि वे स्वेच्छा से यहां नौकरी करने आए हैं. वहीं पूर्व कर्मचारी के अनुसार उसे एक माह पूर्व बेहतर वेतन का झांसा देकर 25 हजार रुपए की वसूली की गई थी. जब वह घर जाने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई. फिर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *