5 सितंबर 2025 शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी.इसी दिन निकाला जाएगा 17 वां भव्य संयुक्त जुलूस-ए-मोहम्मदी.

Spread the love

5 सितंबर 2025 शुक्रवार को अक़ीदत व एहतराम के साथ 17 वां जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जायेगा.इस अवसर पर गांधी मैदान मानगो से विशाल जुलूस निकाला जायेगा,जुलूस साकची आमबगान से होकर घातकीडीह सेंटर मैदान में समाप्त होगा.आयोजन को लेकर मंगलवार संध्या तंजीम अहल ए सुन्नत व जमात की एक अहम बैठक मदरसा फैजुल उलूम स्थित हाल में आयोजित की गई . क़ाज़ी ए झारखंड मुफ्ती आबिद हुसैन नूरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इंतिज़ामिया के लोगों के साथ-साथ लौह नगरी के धार्मिक गुरुओं, मस्जिद के इमामों और बुद्धिजीवियों ने भारी तादाद में शिरकत की.बैठक में पैगंबर ए इस्लाम की याद में शानदार और भव्य मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी शानदार तरीक़े से निकालने और ईद मिलादुन्नबी से संबंधित तैयारीयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई.

बैठक में तंजीम के जनरल सेक्रेटरी प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती ज़ियाउल मुस्तफा क़ादरी ने बताया कि जुलूस का नेतृत्व तंजीम अहले सुन्नत व जमात के उलमा ए किराम द्वारा किया जाएगा. मुफ्ती जलाल मुस्तफा ने कहा कि इस साल पैगंबर ए इंसानियत को दुनिया में तशरीफ लाए हुए 1500 साल हो गए हैं .इसलिए भी इस साल का जश्ने ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-मोहम्मदी ऐतिहासिक होने जा रहा है.

तंजीम के मौलाना शमशाद उल क़ादरी ने कहा कि मस्जिदों, मदरसों और मोहल्लों में पैगंबर ए इंसानियत की शान में लिखे बैनर पोस्टर लगाये जायेंगे और विद्युत सज्जा की जायेगी.

तंजीम के उपाध्यक्ष मौलाना बुरहान उल हुदा ने इस अवसर पर तमाम देशवासियों को बधाई का संदेश दिया और अमन व शांति के साथ संयुक्त जुलूस ए मोहम्मदी में शिरकत की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी,मुफ्ती आबिद हुसैन मिस्बाही,मौलाना शमशाद उल कादरी,मौलाना बुरहानूल हुदा,
मुफ्ती अबू हुरैरा, मौलाना इरफान ताबिश, मौलाना इजहार मिस्बाही, मौलाना कलीमुद्दीन हबीबी,अल्हाज मुख्तार सफी,अल्हाज बेलाल नासिर ,माजिद अख्तर ,शाहिद रजा, सैयद शौकत अली, मो जावेद, मुफ्ती शमीम मिस्बाही,मुफ्ती शफाअत नूरी मुफ्ती आफताब क़ादरी, कलीम अत्तारी, हाफिज इमरान रिजवी मस्जिदों के इमाम,अध्यक्ष,सदस्य,प्रमुख बुद्धिजीवी सहित समाज के बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *